{"_id":"5d014927bdec2207272c6719","slug":"15603653412-lakhimpur-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से क्षुब्ध पत्नी ने खाया यूरिया, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिटाई से क्षुब्ध पत्नी ने खाया यूरिया, भर्ती
विज्ञापन
निघासन। चार साल शादी के बाद बच्चे न होने से नाराज पति और ससुराल के पक्ष के लोगों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने यूरिया खा ली। हालत गंभीर होने पर पति उसे सीएचसी ले गया। महिला की गुहार पर डाक्टर ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। महिला की हालत में सुधार है।
पढुआ चौकी क्षेत्र के गांव कट्ठौहा निवासी 22 वर्षीय रीता देवी पुत्री राजेंद्र ने बताया कि उसका विवाह चार साल पहले ठाकुर पुरवा निवासी मैकू के पुत्र निन्ने के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के चार साल बीतने के बाद जब उसके बच्चा नहीं हुआ तो ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे पति, ननद और ससुर ने मिलकर उसकी पिटाई की, जिससे उसके बाएं हाथ पर चोट आई। नाराज रीता देवी ने घर में रखी बोरी से यूरिया निकालकर खा ली। जब उसकी हालत खराब हुई तो पहले उसका घर में उपचार करते हुए देशी घी पिलाया। हालत में सुधार न होने पर पति उसे सीएचसी ले गया। अस्पताल में रीता ने डॉक्टर मनोज वर्मा को पूरी बात बताई। डॉक्टर ने थाने में लिखित सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया। महिला की हालत में सुधार है। प्रभारी निरीक्षक अमित दूबे ने बताया कि मामले की पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।