{"_id":"5cf2c1c0bdec22073226414d","slug":"155941323015-lakhimpur-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के राजापुर चौराहा के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे एक 60 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि घायल हुई पत्नी को हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर किया गया है।
थाना खीरी के गांव मुदरासन निवासी सरदार परमजीत सिंह शनिवार को पत्नी दलवीर कौर के साथ बाइक से लखीमपुर शहर आ रहे थे। राजापुर चौराहा के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दंपति घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया और घायल दंपति को जिला अस्पताल भेजा, जहां परमजीत सिंह की मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना मिलते परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर घायल दलवीर कौर को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।