फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भाजपा सांसद कार्यालय के बाहर किया हंगामा, लोगों ने जमकर धुना

भाजपा सांसद कार्यालय के बाहर किया हंगामा, लोगों ने जमकर धुना

Sat, 25 May 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद कार्यालय के बाहर किया हंगामा, लोगों ने जमकर धुना
पलियाकलां। बाईपास रोड पर स्थित भाजपा सांसद कार्यालय के सामने शुक्रवार शाम बोलेरो सवार नशे में धुत चार युवकों ने जमकर हंगामा किया। उनकी बुलेरो से एक बाइक टकरा गई थी जिसके चलते हंगामा बढ़ा। भाजपा नेता व व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा से भी अभद्रता की। इसी बीच भीड़ ने युवकों की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस चारों युवकों को थाने लाकर बिठा दिया है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय के सामने से शुक्रवार की शाम को नशे में धुत होकर निकल रहे बोलेरो सवार चार युवक किसी बाइक सवार से टकरा गए। टक्कर में बोलेरो का बम्पर टूट गया। गुस्साए चारों युवक नीचे उतर आए और बाइक चालक की पिटाई करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं नशे में धुत चारों ने उसको जबरन अपनी गाड़ी में डालने का प्रयास किया। भाजपा कार्यालय में मौजूद व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन चारों युवक उनसे ही अभद्रता पर उतारू हो गए। इस पर भीड़ ने आरोपी युवकों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर संजय त्यागी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने भी चारों युवक नशे की हालत में अपनी-अपनी बेल्टें हवा में लहरा रहे थे। पुलिस ने चारों को भीड़ से बचाते हुए थाने ले आई । इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि युवक नशे की हालत में सड़क पर हंगामा कर रहे थे। साथ ही लोगों से झगड़ा कर रहे थे। नशा उतरने के बाद युवकों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed