फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हाईटेंशन लाइन के टूटे तार से ग्रामीण की मौत

हाईटेंशन लाइन के टूटे तार से ग्रामीण की मौत

Tue, 07 May 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के टूटे तार से ग्रामीण की मौत
मितौली। बड़ागांव रोड से तेंदुआ जाने वाले मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने से पैदल जा रहा ग्रामीण उसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मैलानी के गांव हजरतपुर निवासी 45 वर्षीय बलजीत सिंह लोगों के खेतों में किराए से करहा लगाने का काम करता था। रविवार को वह मितौली क्षेत्र में एक खेत बराबर करने आया था। रात को करीब दो बजे काम के दौरान बलजीत मजदूरों के लिए चाय लेने मितौली आ रहा था। इसी दौरान तेंदुआ भट्टे के पास टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया। शोर सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे मितौली सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed