फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused apprehended with a country-made pistol; mobile phone and car seized

Charkhi Dadri News: देसी पिस्तौल के साथ आरोपी काबू, मोबाइल व कार जब्त की

Sat, 26 Sep 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 26 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Accused apprehended with a country-made pistol; mobile phone and car seized
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक आई-10 कार से देसी पिस्तौल बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाले एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि वीरवार को हेड कांस्टेबल संदीप पुलिस टीम के साथ बस अड्डा झोझू कलां पर गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि स्लेटी रंग की आई-10 कार में तीन युवक सवार हैं और उनके पास अवैध हथियार है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सीएसडी कैंटीन झोझू कलां के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद सूचना के मुताबिक एक आई-10 कार गांव झोझू खुर्द की तरफ से आती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कार को रुकवाने का प्रयास किया तो उसमें सवार तीनों युवक कार छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कार की पिछली सीट और फ्रंट सीट पर बैठे दो युवकों को काबू कर लिया जबकि कार चालक मौके का फायदा उठाकर संकरी गलियों में भाग गया। काबू किए गए युवक नवदीप बहु अकबरपुर निवासी (रोहतक) और इशु रामलवास दादरी निवासी के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ के दौरान इशु ने कार की फ्रंट सीट के नीचे से एक देसी पिस्तौल बरामद करवाया। जांच करने पर पिस्तौल खाली पाया गया। इसके अलावा कार से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद पिस्तौल, मोबाइल फोन और आई-10 कार को कब्जे में ले लिया।

थाना झोझू कलां में तैनात हेड कांस्टेबल पवन की शिकायत पर आरोपी इशु के खिलाफ अवैध पिस्तौल रखने और कार चालक नितिन के खिलाफ थाना झोझू कलां में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद आरोपी इशु को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी नितिन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed