{"_id":"6ab6d437ff2995f9050f1785","slug":"accused-wanted-in-fraud-case-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-163883-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार
Sat, 26 Sep 2026 01:36 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे अनिकेत उर्फ अंकित गिरी निवासी रामलीला मैदान के पास तालाबपुरा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी निवासी मुन्नालाल परिहार की तहरीर पर अनिकेत उर्फ अंकित गिरी सहित छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की थी। मुन्नालाल ने आरोपियों पर अपने नाती आर्यन की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। इसी मामले में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी अनिकेत उर्फ अंकित गिरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन मिला। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। मामले में गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।