{"_id":"6ab6d63592893f18cb069158","slug":"lost-his-father-a-year-ago-now-anils-death-family-in-shock-jind-news-c-199-1-sroh1009-160995-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एक साल पहले पिता को खोया, अब अनिल की मौत...परिवार सदमे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एक साल पहले पिता को खोया, अब अनिल की मौत...परिवार सदमे में
विज्ञापन
उचाना। कैथल के खरक पांडवा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मूल रूप से उचाना के बुडायन गांव निवासी और हाल आबाद जींद की भटनागर कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अनिल की मौत हो गई।
अनिल अपने परिवार का इकलौता सहारा था और अपनी पत्नी, मां, बेटा-बेटी के अलावा दो छोटे भाइयों के परिवार की भी जिम्मेदारी थी। एक साल पहले ही अनिल के पिता की मौत हुई थी। अब अनिल की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है।
अनिल का परिवार पिछले 40 सालों से जींद रह रहा है। पहले उनके पिता और अब अनिल ट्रांसपोर्ट का काम कर रहा था। वीरवार शाम को खरक पांडवा गांव के पास उनका ट्रक खराब हो गया था जिसको उन्होंने ठीक करवाया।
विज्ञापन
शाम को ठीक होने के बाद जैसे ही खरक पांडवा के पास से जम्मू कटरा एक्सप्रेस वे पर चढ़े तो एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के बाद फिर से ट्रक की प्रेसर पाइप काम छोड़ गई। अनिल ने मिस्त्री को बुलाया और अंधेरा होने के चलते मिस्त्री को वह खुद टॉर्च दिखाने लगा। तभी हादसा हो गया। अनिल का बेटा वंश सातवीं में और बेटी लवन्या चौथी क्लास में पढ़ती है। अनिल का संयुक्त परिवार है और दोनों छोटे भाई शादीशुदा हैं और साथ ही रहते हैं।