फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खूनी बाघ सरकारगढ़ पहुंचा, दहशत बढ़ी

खूनी बाघ सरकारगढ़ पहुंचा, दहशत बढ़ी

Sun, 10 Sep 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खूनी बाघ सरकारगढ़ पहुंचा, दहशत बढ़ी
tiger
ममरी (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

घमहाघाट स्थित सरदार जोगा सिंह के झाले से लेकर सुंदरपुर, अयोध्यापुर, लछिमनपुर गांव के पास गन्ने के खेतों में दो सप्ताह से घूम रहा खूनी बाघ अब पांच किलोमीटर दूर गांव सरकारगढ़ के पास आ पहुंचा है। बाघ के पदचिन्ह मिलने से क्षेत्रवासियों में दहशत है। वनकर्मियों ने गांववालों से सतर्क रहने को कहा है।
सरकारगढ़ गांव के शान मोहम्मद, शमीम खां, ठाकुर प्रसाद आदि ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव के दक्षिण के खेतों में बाघ के पदचिह्न मिलने से सेखबापुर, सरकारगढ़, जमुनहां के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पाते ही बाघ की निगरानी में लगे फारेस्टर ब्रजेश सिंह, जेपी वर्मा, नेता रामप्रसाद, बेचेलाल, अमित कुमार की टीम मौके पर पहुंची और पग चिन्हों का निरीक्षण कर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की।
विज्ञापन

वनकर्मियों के अनुसार यह वही बाघ हो सकता है जिसने 27 अगस्त को घास काटने गए पसियापुर के नरायनलाल को अपना निवाला बनाया था। इसी बीच बाघ की तस्वीरें देवीपुर बीट के घमहाघाट पर कठिना नदी के पास लगे चारों सीसी टीवी कैमरों में कैद हुई हैं। अनुमान है कि बाघ घमहाघाट से इधर आ गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर एसएन यादव ने भी बाघ होने की पुष्टि की है। बताया कि वन कर्मियों की टीम तमाम ग्रामीणों के साथ घमहाघाट के पास डेरा डाले है। बाघ निगरानी टीम को चमका देकर चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed