फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तीन दिन बीते, हाथ नहीं लगे नकली शराब के फरार कारोबारी

तीन दिन बीते, हाथ नहीं लगे नकली शराब के फरार कारोबारी

Sun, 02 Jul 2017 04:43 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बीते, हाथ नहीं लगे नकली शराब के फरार कारोबारी

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। नकली देशी शराब बनाकर आसपास के जिलों में भी सप्लाई कर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले फरार कारोबारियों पर सदर कोतवाली पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है। अवैध कारखाना पकड़े जाने के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और न ही गिरफ्तारी के कोई प्रयास किए हैं।

बतादें कि 29 जून की शाम सदर कोतवाली पुलिस ने गढ़ी मोहल्ले में छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने 1920 पौवा नकली देशी शराब, अल्कोहल समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री बरामद की थी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मौके से पकड़े गए दो नौकरों धौरहरा कोतवाली के गांव परौरी निवासी विवेक जायसवाल और सीतापुर के थाना व कस्बा महोली निवासी हरिकरन सिंह को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया था, जबकि शहर के इमली चौराहा निवासी मुख्य आरोपी आनंद जायसवाल, शैलेंद्र जायसवाल और गांव ब्रजनगर निवासी रितेश जायसवाल फरार हो गए थे। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं। नतीजतन तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके। सूत्रों की मानें तो पुलिस अब सफेदपोश नेताओं के दबाव में आकर फरार आरोपियों को बचाने के प्रयास में जुटी हुई है। सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि व्यस्तता के चलते पुलिस दबिशें नहीं दे सकी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed