{"_id":"5b8bd41642c7927c4532f764","slug":"141535890454-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईनामी अंतरजनपदीय अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईनामी अंतरजनपदीय अपराधी गिरफ्तार
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरजनपदीय अपराधी गिरफ्तार
धौरहरा। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात गश्त के दौरान बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है। उस पर बहराइच पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात गश्त पर थे। रात करीब एक बजे तहसील तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने जब टोका तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पांडेय और आरक्षी दीपक ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जामिन पुत्र आमीन निवासी सिसैया थाना ईसानगर बताया। तलाशी में उसके पास एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुई।