फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खेत पर गए किसान की पीटकर की हत्या

खेत पर गए किसान की पीटकर की हत्या

Fri, 08 Jun 2018 05:43 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
खेत पर गए किसान की पीटकर की हत्या

विज्ञापन
खेत पर गए किसान की पीटकर हत्या
गन्ने के खेत में मिला शव, चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ। खेत पर बाजरा बोने गुरुवार की सुबह गए गांव लालन गंज निवासी 42 वर्षीय हमीद का शराब पीने के बाद कुछ लोगों से विवाद हो गया। इससे नाराज लोगों ने उसकी पीटकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। शाम को खोजबीन के दौरान शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गांव लालनगंज निवासी इश्तियाक अहमद ने बताया कि उसके चाचा हमीद का खेत गांव वजीरनगर के पास है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 07.30 बजे हमीद गांव निवासी कयूम का ट्रैक्टर किराए पर लेकर खेत में बाजरा बोने गए थे। ट्रैक्टर कयूम का बेटा सिरोज लेकर गया था। बाजरा बोकर सिरोज ट्रैक्टर लेकर घर वापस लौट आया, लेकिन चाचा हमीद घर नहीं पहुंचे। शाम करीब चार बजे घर वालों ने सिरोज से जब हमीद के बारे में पूछा तो सिरोज ने बताया कि वह खेत के बगल स्थित मछली तालाब पर रुक गए हैं। इस पर घर वाले यह सोचकर निश्चिंत हो गए कि आ रहे हैं, लेकिन शाम सात बजे तक जब हमीद नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग परेशान हो उठे और तलाश की। इस दौरान हमीद का शव तालाब के पास स्थित गांव बजीरनगर निवासी सागर के खेत में मिला। मृतक के पुत्र सोबीन ने बताया कि खेत पास तालाब है, जिसमें वजीर नगर निवासी राजेंद्र उर्फ नेपाली ने मछली पाल रखीं हैं। आरोप है कि वहीं पर वह कच्ची दारू बनाता है। बाजरा बोने के बाद जब पिता वापस लौटे तो वही दारू पी, जिसके बाद राजेंद्र उर्फ नेपाली से उनका विवाद हो गया। बात बढ़ने पर राजेंद्र, उसके पुत्र मुनीष, विनीत और रामसागर ने पिता की पीटकर हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया हमीद की मौत पिटाई से होना प्रतीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed