{"_id":"5a23f82a4f1c1b69678bfc21","slug":"141512306730-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो दुकानों से नकदी समेत हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो दुकानों से नकदी समेत हजारों की चोरी
Updated Sun, 03 Dec 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां।
मठिया मंदिर के पास चोरों ने शनिवार की रात दो दुकानों को निशाना बनाया और हजारों नकदी सहित हजारों रुपये का सामान भर ले गए। घटना के बाद से नगर में दहशत व्याप्त हो गई। पीड़ित दुकानदारों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
सर्राफा बाजार में हनुमान मठिया मंदिर के पास स्थित दयाशंकर गुप्ता उर्फ बब्बू की सचिन जनरल स्टोर को चोरों ने पहले अपना निशाना बनाया। चोर शटर के कुंडे को टेढ़ा कर दुकान में रखा हजारों रुपये का बिस्कुट व नमकीन आदि चुरा ले गए। उसके बाद उसी के पास स्थित दिनेश नाग की जयदयाल पान भंडार की दुकान से हजारों रुपये की सिगरेट व पान मसाला आदि चुरा ले गए। सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने सूचना यूपी 100 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए पीड़ितों को जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। पीड़ितों के मुताबिक पुलिस की गश्त के बावजूद भी चोरी होना गश्त पर सवालियां निशान लगाता है। बताया जाता है कि चोरों ने तालों को डुप्लीकेट चाभी से खोलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया और दोबारा तालों को बंद कर दिया। इसी तरह से तीन दिन पूर्व पास में ही शिव मंगल हलवाई की दुकान पर चोरों ने ऐसे ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पलिया नगर व्यापार मंडल पलिया के अध्यक्ष संतोष शाह मुन्ना, महामंत्री अमित महाजन, कोषाध्यक्ष श्याम आनंद, उपाध्यक्ष विजय नरायन महेंद्रा, अनूप गुप्ता, फिरोज खान, गुरिंदर सिंह वालिया, विजेंद्र गर्ग, राकेश गुप्ता, नरायन दास जिंदल, राजीव शुक्ला, रमेश चंद्र गुप्ता आदि व्यापारी नेताओं ने की पुलिस गश्त को बढ़ाए जाने की मांग की है।