फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तंत्रमंत्र से छह माह के बच्चे को मार डालने का आरोप

तंत्रमंत्र से छह माह के बच्चे को मार डालने का आरोप

Fri, 17 Nov 2017 07:18 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
तंत्रमंत्र से छह माह के बच्चे को मार डालने का आरोप
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर के गांव रायपुर निवासी कमलेश ने एक गांव के एक व्यक्ति पर उसके छह महीने के बच्चे को तंत्रमंत्र से मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव रायपुर निवासी कमलेश ने बताया कि उसके ससुर के भाई से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते उसके आरोपी भाई एक गांव के तांत्रिक से मिलकर तंत्र विद्या के द्वारा पैदा होने वाले बच्चों को मरवा देते हैं। उसका आरोप है कि उसके छह महीने के पुत्र को करीब हफ्ते भर से उल्टी और दस्त आ रहे थे। उसने काफी दवा कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को उसके पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

कमलेश का कहना है कि इससे पहले भी तंत्र विद्या के फेर से नौ साल के पुत्र राममोहन और छह साल के दुर्गेश को मार दिया गया। अब उसके बच्चे नहीं हैं। उसने आरोपी ससुर के एक भाई और तांत्रिक के खिलाफ थाना ईसानगर पुलिस को तहरीर दी है। एसओ प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed