फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brother attacked with a knife after arriving at his sister's house amidst a dowry dispute.

Ballia News: दहेज विवाद में बहन के घर पहुंचे भाई पर चाकू से किया गया हमला

Tue, 01 Sep 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Brother attacked with a knife after arriving at his sister's house amidst a dowry dispute.
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के छोटकी शेरिया गांव में दहेज की मांग और गृहकलह को लेकर हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। बहन की ससुराल पहुंचे भाई रईस (22) पर उसके ससुरालियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सास-ससुर के उकसाने पर देवर ने चाकू से उसके पेट में ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने घायल की बहन की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

छोटकी शेरिया निवासी नसीमा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी के बाद से ही ससुर मुस्लिम, सास फातमा खातून और देवर मेराज दहेज में 30 हजार रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। इसको लेकर पूर्व में कई बार सामाजिक स्तर पर समझौते भी हुए, लेकिन ससुरालियों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने नसीमा के कमरे में जबरन घुसकर उसका सामान बाहर सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर नसीमा का भाई मोहम्मद रईस निवासी मधुबनी (बैरिया) बहन की ससुराल पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा।
आरोप है कि रईस के पहुंचते ही ससुरालियों ने उस पर हमला कर दिया। सास-ससुर के इशारे पर देवर मेराज ने चाकू से रईस के पेट पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल रईस लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

घटना के बाद नसीमा ने बांसडीह कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मेराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed