{"_id":"59a6b4734f1c1b14278b47ef","slug":"141504097395-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार की मौत..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार की मौत..
Updated Wed, 30 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के गांव करदहिया में एक बाइक सवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
गांव करदहिया निवासी हरिओम ने बताया कि उसके 45 वर्षीय पिता शत्रोहन ने गांव के पड़ोस में स्थित जंगल में फूस और सेंठा का ठेका वन विभाग से लिया है। वह मंगलवार रात करीब एक बजे बाइक से जंगल की ओर जा रहे थे। करदहिया और अइली जाने वाले मार्ग पर किसी के चिल्लाने की आवाज आई। पुलिया से कुछ दूरी पर रामासरे और ओरीलाल का घर है। उन्होंने चिल्लाने की आवाज सुनीं तो वह मौके पर गए। वहां पर शत्रोहन बीच सड़क पर औंधे मुंह पड़े थे। उनको उठाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। उसकी बाइक भी पड़ोस में क्षतिग्रस्त पड़ी थी। मृतक के बाएं बगल, पीठ पर चोट के निशान थे। बायीं आंख में चोट लगने के कारण उसकी आंख फूट गई थी। गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी, जिससे गर्दन चारों तरफ घूम रही थी। हरिओम ने बताया कि परिवार के चाचा उसकी जमीन पर जबरन दीवार बना रहे थे, जिसका विरोध शत्रोहन ने किया था। मंगलवार रात उन्हें मारने के लिए लाठी लेकर कई लोग उसके घर आए थे। झगड़े के कारण ही वह जंगल को चले गए थे। हरिओम ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित स्पष्ट हो पाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ही आगे की कार्रवाई होगी।
--------------