फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तांत्रिक के चक्कर में पड़कर विवाहिता की हालत खराब, अस्पताल में भरती

तांत्रिक के चक्कर में पड़कर विवाहिता की हालत खराब, अस्पताल में भरती

Mon, 28 Aug 2017 06:27 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
तांत्रिक के चक्कर में पड़कर विवाहिता की हालत खराब, अस्पताल में भरती
विज्ञापन

मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरेला में एक विवाहिता के बच्चा न होने पर तांत्रिक द्वारा उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है, विवाहिता के पिता ने पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

बताया जाता है कि मोहम्मदी कस्बे के मोहल्ला शुक्लापुर निवासी रामसनेही की पुत्री कंचन (23) का विवाह गांव गुरेला में संदीप पुत्र श्रीराम के साथ एक साल पहले हुआ था। साल भर शादी होने के बाद उसे जब बच्चे न होने की आशंका हुई तो ससुराल वाले तंत्र मंत्र और झाड़फूंक के चक्कर में पड़ गए। अंधविश्वास के चलते गत शनिवार को विवाहिता के ससुराल वालों ने एक तांत्रिक को घर पर बुलाया। उसने सुबह से कमरा बंद कर पूजा पाठ शुरू की। उसके बाद उसे प्रसाद स्वरूप रोटी खाने को दी, रोटी खाकर वह बेहोश हो गई, इसी दौरान किसी ग्रामीण ने विवाहिता के मायके वालों को सूचना दे दी। इस पर विवाहिता कंचन के पिता श्रीराम गांव पहुंचे तो उसकी हालत देखकर घबरा गए। इसी दौरान तांत्रिक और ससुराली फरार हो गए। वह फौरन उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे बाहर दिखाने को कहा। श्रीराम उसे जिला अस्पताल ले गया जहां उसकी हालत स्थिर है। बहरहाल रामसनेही ने पुलिस को तहरीर देकर तांत्रिक, पति संदीप, देवर राजवीर और ससुर श्रीराम के खिलाफ रिपोर्ट करने की तहरीर दी है। बहरहाल लड़की के ससुराल वाले फरार हैं। तांत्रिक बरवर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। उधर इस बाबत प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह का कहना है कि लड़की के ससुराल वालों के यहां दबिश दी गई है। शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed