फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   घेराबंदी कर कार सवार तीन संदिग्ध दबोचे

घेराबंदी कर कार सवार तीन संदिग्ध दबोचे

Wed, 02 Jan 2019 05:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 02 Jan 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
घेराबंदी कर कार सवार तीन संदिग्ध दबोचे
तिकुनियां। थाना सिंगाही पुलिस ने गांव निबौरिया के बाहर खेतों के पास घेराबंदी कर कार सवार तीन संदिग्ध युवकों को दबोच लिया, जबकि अन्य लोग भागने में सफल रहे। कार को कब्जे में लेकर पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कई दिनों से एक संदिग्ध कार घूमती देखी जा रही थी। इसको लेकर कोतवाली तिकुनियां और सिंगाही पुलिस अलर्ट थी। निबौरिया पश्चिम निवासी बालकराम के अलावा चार-पांच घर गांव के आखिरी छोर पर हैं। मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे एक बैगनआर कार बालकराम के घर के पास से निकली और करीब दो सौ मीटर दूर जाकर खेतों के बीच तिराहे के पास सूरतनगर की ओर रास्ते पर मुड़कर खड़ी हो गई। कार की लाइट बंद होने और उसमे से कई लोगों को उतरते देख ग्रामीण आशंकित हो उठे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 100 के साथ ही सिंगाही पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची तिकुनियां और सिंगाही की यूपी 100 के साथ तिकुनियां और सिंगाही पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को आता देख चालक युवकों को बैठाकर कार समेत सूरतनगर की ओर चकमार्ग पर भागने लगा। सामने और पीछे पुलिस देखकर चालक ने गाड़ी रोक दी और खेतों में भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है और युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


संदिग्ध कार खेतों के बीच रास्ते में खड़ी होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। कार और तीन युवकों को पकड़ा है, जिनसे अभी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक, थाना सिंगाही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed