फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भारतीय और नेपाली नोटों के साथ एक युवक को दबोचा

भारतीय और नेपाली नोटों के साथ एक युवक को दबोचा

Tue, 25 Sep 2018 11:14 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
भारतीय और नेपाली नोटों के साथ एक युवक को दबोचा
भारतीय और नेपाली नोटों के साथ एक युवक पकड़ा
विज्ञापन

भारत से नेपाल की ओर जा रहा था आरोपी युवक
25 एलकेएच 3
तिकुनियां। एसएसबी चौकी खखरोला के जवानों ने नेपाल जा रहे एक युवक को सीमा पर घेराबंदी कर दबोच लिया। जवानों ने उससे 2,88,740 लाख नेपाली रुपये और 2484 हजार भारतीय मुद्रा बरामद होने का दावा किया है। एसएसबी ने बरामद करेंसी, बाइक सहित आरोपी को कोतवाली तिकुनियां पुलिस को सौंप दिया है।

एसएसबी तृतीय वाहिनी लखीमपुर खीरी के उप कमांडेंट नारायण राम खदाव ने बताया कि इन दिनों नेपाली और भारतीय मुद्रा की तस्करी होने की खबर मिल रही थी। इसको लेकर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को चौकी खखरोला के जवानों ने सीमा स्तंभ सं. 107 से 15 सौ मीटर भारत की तरफ से एक व्यक्ति को नेपाल की ओर जाते हुए देखा। जवानों को देखकर आरोपी भागने लगा। इस पर जवानों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसने अपना नाम मिथुन सिंह निवासी रननगर कोतवाली तिकुनियां बताया। तलाशी लेने पर उसके पास 2,88,740 लाख रुपये नेपाली और 2,484 रुपये भारतीय करेंसी बरामद हुईं। बरामद रुपयों के साथ आरोपी को भी जवानों ने कोतवाली तिकुनियां पुलिस को सौंप दिया है। कोतवाली तिकुनियां प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश रजक ने बताया कि बरामद नेपाली मुद्रा कब्जे में ली गई है। आरोपी मिथुन सिंह को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed