फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से कथावाचक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से कथावाचक की मौत

Sun, 01 Apr 2018 11:07 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से कथावाचक की मौत
लीड
विज्ञापन


बैनर हेडिंग....

अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

वाहन की टक्कर से
कथावाचक की मौत
निघासन-पलिया हाईवे पर टांडा के पास हुआ हादसा
- बिना हेलमेट लगाए कथा सुनाने बम्हनपुर जा रहे थे राजकिशोर तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
निघासन।
निघासन-पलिया हाईवे पर टांडा क्रेशर के पास रविवार की सुबह वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक कस्बा सिंगाही के मोहल्ला पूरब टोला निवासी कथावाचक 48 वर्षीय राजकिशोर तिवारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
कस्बा सिंगाही के मोहल्ला पूरबटोला निवासी राजकिशोर तिवारी कथावाचक हैं। वह कथा सुनाने के लिए रविवार की सुबह बम्हनपुर जा रहे थे। टांडा क्रेशर के निकट किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस घायल कथावाचक को सीएचसी लाई, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में राजकिशोर तिवारी ने दम तोड़ दिया। इस पर परिवार के लोग शव निघासन ले आए। उधर, कथावाचक की मौत की खबर जब सिंगाही पहुंची तो लोग निघासन पहुंच गए। परिवार में भी कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग थाना पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पुत्र लिटिल तिवारी की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल की लखनऊ में मौत
चार मार्च को हादसे में हुआ था घायल
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
कोतवाली मैगलगंज के लिधियाई-मुबारकपुर मार्ग पर चार मार्च को सड़क हादसे में घायल हुए कोतवाली मैगलगंज के गांव चौगानपुर निवासी 21 वर्षीय अरुण कुमार की लखनऊ के एक अस्पताल में शनिवार की दोपहर मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चौगानपुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि चार मार्च को उसका भाई 21 वर्षीय अरुण मैगलगंज से घर वापस लौट रहा था। मुबारकरपुर-लिधियाई मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे उसका भाई घायल हो गया था। भाई का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शनिवार की दोपहर अरुण ने दम तोड़ दिया। शनिवार की रात शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। तीनों भाई गांव में ही मजदूरी करते हैं। जवान बेटे की मौत से मां शिव देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।


चीनी मिल मजदूर घायल, लखनऊ रेफर
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के गांव कृष्णानगर निवासी दुर्गेश कुमार चीनी मिल में काम करता है। वह मोटर में लगा पाना निकाल रहा था। इस दौरान पाना निकलकर मजदूर के सिर पर आंख के पास जा लगा, जिससे वह घायल हो गया। घायल दुर्गेश को एंबुलेंस से पलिया सीएचसी लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।



पिकप की टक्कर से
बाइक सवार घायल
रजागंज।
गोला के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी 30 वर्षीय रोहित वर्मा अपने साथी 23 वर्षीय इश्तियाक निवासी सर्वा सेंटर थाना फूलबेहड के साथ शाम को बाइक से लखीमपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि पीलीभीत बस्ती नेशनल हाईवे पर गांव पंचपेड़वा टावर के पास पिकप ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी फरधान में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित बाजपेयी, यशपाल वर्मा ने बताया कि रोहित को गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पिकप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed