फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर नदी में पलटा, चालक की मौत

ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर नदी में पलटा, चालक की मौत

Wed, 13 Mar 2019 10:38 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर नदी में पलटा, चालक की मौत
फरधान। गुठनाकला गांव में लड़के का तिलक चढ़ा कर लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्राली बेलगांव के पास जमुवारी नदी पर बने पुल से टकराकर पलट गई। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रॉली पर सवार लोग बाल-बाल बचे। माना जा रहा है हादसा ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने से हुआ है।
विज्ञापन

जनपद सीतापुर के हरगांव थाना के गांव ददवारा निवासी राकेश भार्गव की बेटी शादी फरधान क्षेत्र के गांव गुठनाकला निवासी प्रमोद भार्गव के लड़के से तय है। मंगलवार की रात वह तिलक लेकर गुठनाकला आए थे। उनके साथ पड़ोस के गांव बरौसा निवासी 40 वर्षीय चालक साजिद खां भी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आया था। तिलक चढ़ाने के बाद करीब 1.30 बजे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस हरगांव लौट रहे थे। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर कैमहरा से गए लिंक मार्ग के जरिए वह शार्टकट होकर बेहजम जा रहा था। बताते हैं ट्रैक्टर जैसे ही बेलगांव के पास पहुंचा, तो उसके ब्रेक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर जमुवारी नदी पर बने पुल से टकरा गया। जान बचाने के लिए चालक ने नदी में छलांग लगा दी। बदकिस्मती से अनियंत्रित ट्रैक्टर उसी पर जा पलटा, जिससे उसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। झटका लगने से ट्राली पर बैठे कुछ लोग उछलकर नदी में जा गिरे, लेकिन वह सब सुरक्षित हैं। गनीमत यह रही एंगिल जमीन में लगने से ट्रॉली पूरी तरह पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो जाता। ट्रॉली पर करीब दो दर्जन लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकलवाया, जिसके बाद शव को निकाला जा सका। मौत की सूचना पर वर और वधू पक्ष में मातम पसरा गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। चालक के अलावा बाकी लोग सुरक्षित हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
एसएन सिंह, प्रभारी निरीक्षक, फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed