फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सख्त हुआ दुधवा प्रशासन तो हरकत में आई पुलिस

सख्त हुआ दुधवा प्रशासन तो हरकत में आई पुलिस

Tue, 01 Jan 2019 04:06 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
सख्त हुआ दुधवा प्रशासन तो हरकत में आई पुलिस
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी कोरजोन जंगल में गाड़ी खड़ी कर शराब पीने और शोर मचाने के मामले में पकड़े गए लखनऊ के छह युवकों को छोड़ना पुलिस को मंहगा पड़ गया। इस मामले में दुधवा पार्क प्रशासन सख्त हुआ तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। एसपी पूनम के निर्देश पर सीओ गोला अभिषेक प्रताप अजेय ने भीरा थाना पहुंचकर सभी आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात जंगल गश्त करते समय डीटीआर के एफडी रमेश कुमार पांडेय ने मैलानी-भीरा रोड नंबर 17 के किनारे एक गाड़ी खड़ी देखी। छह लोग वहां शराब पी रहे थे और शोर भी कर रहे थे। एफडी ने सहयोगी स्टाफ की मदद से उन्हें पकड़ कर भीरा पुलिस के हवाले कर दिया। बरामद गाड़ी और शराब भी पुलिस की सुपुर्दगी में दी। प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दुधवा नेशनल पार्क उपनिदेशक महावीर कौजलगि ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन

भीरा पुलिस ने मामले को हल्के में लेते हुए वनाधिकारियों के जाते ही आरोपियों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया और गाड़ी भी रिलीज कर दी। सोमवार सुबह जब इसकी जानकारी एफडी को हुई तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए एसपी समेत पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात की। एसपी के निर्देश पर सीओ गोला अभिषेक प्रताप अजेय ने स्वयं भीरा थाने जाकर आरोपी रोहित चौधरी निवासी इंदिरा नगर, आशीष सोनकर निवासी त्रिवेणीनगर, राजन सैनी निवासी कटर चोपटिया, रवींद्र प्रताप सिंह निवासी दामोदर नगर, मनोज कुमार मौर्य निवासी एडीए कॉलोनी कानपुर रोड, विनोद कुमार निवासी साहदत अली पुरवा लखनऊ के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया और विधिक कार्रवाई के लिए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस मामले में एसपी पूनम ने भी भीरा के प्रभारी निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबधित मामले में वन अधिनियम के तहत लखनऊ निवासी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक भीरा को निर्देश दिए गए हैं कि विधिक कार्रवाई के लिए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
- अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed