फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बेवा को बंदूक लेकर धमकाने में लेखपाल समेत तीन फंसे

बेवा को बंदूक लेकर धमकाने में लेखपाल समेत तीन फंसे

Thu, 27 Sep 2018 11:58 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बेवा को बंदूक लेकर धमकाने में लेखपाल समेत तीन फंसे
महिला को बंदूक लेकर धमकाने में लेखपाल समेत तीन फंसे
विज्ञापन

वायरल वीडियो पर एसपी ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट दर्ज करने के दिए निर्देश
महिला ने दीवार गिराने और उसकी व बेटे की पिटाई का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन क्षेत्र के गांव पढुआ में जमीन विवाद में लाइसेंसी बंदूक से एक महिला को धमकाने के मामले में गांव निवासी एक लेखपाल समेत तीन लोग फंस गए हैं। एसपी ने बंदूक लेकर धमकाने के वायरल हुए वीडियो को संज्ञान में लेकर निघासन पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उधर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर उसे और उसके बेटे की पिटाई करने और बंदूक से फायर करने का भी आरोप लगाया है।
गांव पढुआ निवासी महिला निर्मला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि सरकार ने उसे आवास दिया है। निर्मला के मुताबिक वह अपनी निजी भूमि पर आवास का निर्माण करा रही है, पड़ोसी लेखपाल बृजेश अपनी दबंगाई कर जमीन अपनी बता रहे हैं। बुधवार की शाम विपक्षी लेखपाल बृजेश अपने भाई सरवन और भतीजे अविरल के साथ आ धमके। बृजेश के पास लाइसेंसी बंदूक थी। तीनों ने गाली-गलौच करते हुए इसकी नवनिर्मित दीवार गिरा दी। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। कपड़े फाड़ दिए। पुत्र रामनिवास बचाने आया तो उसको भी जमकर मारापीटा। आरोप है कि बृजेश ने इस दौरान फायर भी किए और जान से मार देने की धमकी दी। बुधवार को ही इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। एसपी ने वीडियो को संज्ञान में लिया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक निघासन को महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्जन........
सोशल मीडिया पर थाना निघासन के गांव पढुआ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बृजेश नाम का व्यक्ति लाइसेंसी बंदूक लेकर धमकाते हुए दिख रहा है। बृजेश लेखपाल है। महिला निर्मला देवी की तहरीर पर थाना निघासन पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed