फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खेत पर गई महिला से रेप का प्रयास गांव में तनाव

खेत पर गई महिला से रेप का प्रयास गांव में तनाव

Mon, 11 Jun 2018 06:19 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
खेत पर गई महिला से रेप का प्रयास गांव में तनाव

विज्ञापन
खेत पर गई महिला से रेप का प्रयास, गांव में तनाव
दूसरे समुदाय का है आरोपी, पुलिस पर मामला दबाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में सोमवार को खेत देखने गई 25 साल की महिला को गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने पकड़ लिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने हाथापाई की और रेप की कोशिश की। शोरशराबा होने पर खेतों में काम कर रहे लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। इस पर आरोपी भाग निकला। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है।

गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया की सोमवार को उसकी पत्नी खेत देखने गई थी। इसी बीच गांव के ही एक जनप्रतिनिधि का भतीजा चुपके से खेत पर पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने महिला को दबोच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथापाई की और खेत में ले जाकर रेप की कोशिश की। शोर होने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी धमकी देकर भाग निकला। सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। पीड़िता ने परिवार वालों को पूरी घटना बताई। इस पर घर वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा देख पुलिस भी हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई। उधर आरोपी का कहना है कि उसपर झूठा आरोप लगाकर पिटाई की गई है। चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि रेप का आरोप झूठा है। मामला पुरानी रंजिश का है। दोनों पक्ष सुलह समझौता करने का प्रयास कर रहे है। उधर पीड़िता के घर वालों का कहना है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में होने के कारण प्रकरण को झुठला रही है। बहरहाल घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed