{"_id":"5a6224f24f1c1b62268b551b","slug":"121516381426-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मित्र से हुई लूट मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध उठाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मित्र से हुई लूट मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध उठाए
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद।
बैंक मित्र के साथ हुई सवा दो लाख रुपये की लूट के मामले में थाना नीमगांव पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, शुक्रवार को मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए।
थाना हैदराबाद के गांव सकूेथू निवासी बैंक मित्र सुशील कुमार 16 जनवरी को गांव बेलहरी स्थित ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर घर जा रहा था। शाम करीब सवा छह बजे पकरिया मोड़ पर कार सवार बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली थी और सवा दो लाख रुपये से भरा थैला लूट ले गए थे। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए एसओ नीमगांव के अलावा गोला, मितौली और हैदराबाद पुलिस को लगाया था, लेकिन चार दिन बाद भी टीमों को कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम एसओ नीमगांव संजय कुमार सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंची। टीम ने घटना स्थल के आसपास के लोगों और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। उधर, नीमगांव पुलिस ने गोला और नीमगांव क्षेत्र में छापे मारी कर चार संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन पूछताछ में पुलिस को कोई ऐसे साक्ष्य नहीं मिले है, जिससे पुलिस कार सवार बदमाशों तक पहुंच सके।
संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। स्वॉट टीम भी मौके पर आई है, उनके साथ रणनीति बनाकर घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
- संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नीमगांव