{"_id":"58d6ba0a4f1c1bfc2f1a2da9","slug":"12-days-after-the-visually-impaired-injured-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल नेत्रहीन वृद्धा की 12 दिन बाद मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से घायल नेत्रहीन वृद्धा की 12 दिन बाद मौत
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बैलहा में बारह दिन पहले पिटाई से घायल अंधी वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से क्रास एनसीआर दर्ज कर मामले को टरका दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। दरोगा जेपी यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
गांव बैलहा निवासी रामसहाय ने बताया कि 70 वर्षीय रामगुनी के कोई नहीं था। इसलिए वह रामसहाय के घर रहती थी। एक माह पहले लाही काटने को लेकर रामसहाय और उनके पुत्र अनुज से पड़ोसी गिरधारी से लाही काटने को लेकर विवाद हो गया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। इसके बावजूद गिरधारी रामसहाय से रंजिश मानते थे। बीते 13 मार्च की शाम को करीब आधा दर्जन लोगों ने नशे में धुत होकर रामसहाय के घर पर रात आठ बजे हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर में मौजूद रामगुनी, रामसागर, रामसहाय उसकी पत्नी पुष्पा संकटा और वीपति, लवकुश, उमेश की जमकर पिटाई करते हुए धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया था, जिससे रामगुनी, रामसागर और रामसहाय के चोट आई थी। घायल अवस्था में व लोग कोतवाली पहुंचे। वहां पर रामगुनी की तहरीर पर पुलिस ने गिरधारी, लल्लू, हीरालाल, रामबिलास समेत छह लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया था। रामसहाय ने बताया कि रामगुनी के सिर और गर्दन पर गहरे निशान थे। सरकारी अस्पताल में सही से इलाज न होने के कारण प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा था। शनिवार सुबह करीब सात बजे रामगुनी की मौत हो गई। दरोगा जेपी यादव ने बताया कि मामला कई दिन पुराना हैं इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।