फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बदमाश लूट में मस्त, एसपी करते रहे गश्त

बदमाश लूट में मस्त, एसपी करते रहे गश्त

Wed, 22 Aug 2018 12:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बदमाश लूट में मस्त, एसपी करते रहे गश्त
बदमाशों, शोहदों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। सोमवार को एसपी रामलाल वर्मा खुद फोर्स के साथ लाठी पैदल गश्त करते रहे। इसी बीच कहीं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हुई तो कहीं बाइक सवार भाई-बहन को पीटकर लूटपाट की गई। यही नहीं सिटी मार्ट में सेंध लगाकर चोरों ने दो लाख रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


वारदात: एक
पूड़ी वाली गली में महिलाओं से छेड़छाड़
लखीमपुर खीरी। शहर की एक मोहल्ले की दो महिलाएं बाजार आई थीं। शाम को लौटते समय खपरैल मार्केट की पूड़ी वाली गली में करीब साढ़े सात बजे दो युवकों ने महिलाओं को रोक लिया। उन पर अश्लील फब्तियां कसीं। महिलाओं ने विरोध किया तो तमंचा दिखाकर उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिलाओं के शोर मचाने पर शोहदे भाग निकले। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी आ गई। महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी के सड़कों पर घूमने के बीच हुई वारदात से महिलाएं काफी डरी-सहमी हैं।
विज्ञापन


वारदात: दो
भाई-बहन की पिटाई कर जेवर लूटे, एक दबोचा
लखीमपुर खीरी। थाना भीरा के गांव जंगलीनाथ निवासी सर्वेश ने बताया कि उसकी छोटी बहन बिट्टी शारदानगर पुलिस चौकी के गांव रामनगर और दूसरी बहन थाना फरधान क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में ब्याही हैं। सोमवार की शाम वह अपनी छोटी बहन को विदा कराकर बड़ी बहन जूही के घर हरिहरपुर जा रहा था। रात को वहीं रुककर सुबह जूली को लेकर वापस घर आना था। इसी बीच भंसडिय़ा क्रॉसिंग के पास शाम करीब सात बजे एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसकी बाइक तमंचे के बल पर रोक ली। पिटाई कर बहन के कुंडल, मंगलसूत्र लूट लिया। इस बीच किसी राहगीर ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आते ही बदमाश उसकी और अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया, जिसके पास से लूटा कुंडल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बदमाशों की बाइक कब्जे में ली है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पीड़ित ने घटना की तहरीर को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम में सेंध लगाकर दो लाख का माल उड़ाया
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी मदन अग्रवाल का सिटी मार्ट है, जिसका गल्ला मंडी में गोदाम है। सोमवार की रात चोर पड़ोस में सिटी मार्ट से सटे एक मकान की छत पर चढ़ गए और पीछे की दीवार में नकब लगाकर सिटी मार्ट की छत पर पहुंचकर छत पर पड़े जाल को तोड़कर अंदर घुस गए। चोर हरी इलायची, लौंग, बादाम, बड़ी इलायची, काली मिर्च, नमकीन, 30 किलोग्राम काजू, साबुन, चायपत्ती, जावित्री समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोस के लोग अपनी छत पर आए और देखा कि गोदाम की छत पर मिर्च के बोरे खुले पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।


पुलिस व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने की मंशा से ही गश्त तेज से की जाती है। जिले में पुलिस व्यवस्था में कोई कमी नहीं है, जो अपराध घटित होते हैं उनका भी शीघ्रता से खुलासा किया जाता है।
- रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed