फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खाते से ऑन लाइन 48 हजार की कर ली शॉपिंग

खाते से ऑन लाइन 48 हजार की कर ली शॉपिंग

Mon, 09 Apr 2018 09:00 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खाते से ऑन लाइन 48 हजार की कर ली शॉपिंग
ऑनलाइन शॉपिंग कर
विज्ञापन

निकाले 48 हजार
खातेदार को मैसेज आया तो हुई जानकारी
- जालसाज के खिलाफ पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
न कोई कॉल आई, न ही किसी ने एटीएम कार्ड, खाता नंबर पूछा। इसके बाद भी एक खातेदार के खाते से डेविड कार्ड के जरिए 48 हजार 480 रुपये की अमीजॉन से खरीददारी हो गई। खातेदार को बैंक की ओर से आए मैसेज से इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

शहर से सटे गांव छाउछ निवासी सौरभ कुमार मिश्रा का एक खाता आईसीआईसी बैंक शाखा लखीमपुर में मां शीतला कांटेक्टर्स के नाम से है। खाते में सात मार्च तक 1,94,396 रुपये थे। पीड़ित सौरभ ने बताया कि सोमवार को उसके मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें बताया गया है कि आठ अप्रैल को उसके खाते से अमेजॉन कंपनी को 41,480 रुपये डेविड कार्ड के जरिए पैसा दिया गया है। मैसेज देख उसके हाथपांव फूल गए। इस पर वह बैंक शाखा पहुंचा और मामले की जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर केपी गौड़ ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed