फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सलहज के प्रेम में अंधा हुआ पत्नीहंता गिरफ्तार

सलहज के प्रेम में अंधा हुआ पत्नीहंता गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सलहज के प्रेम में अंधा हुआ पत्नीहंता गिरफ्तार
बिजुआ।
विज्ञापन

सुजानटांडा गांव में एक पति ने खेत में काम कर रही पत्नी को पहले पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, बाद में उसे उसकी मौत को आत्महत्या का रूप देने के लिए घर लाकर फंदे पर लटका दिया था। आरोप यह भी था कि पति अपने साले की पत्नी (सलहज) के प्रेम में पड़ा हुआ था। महिला की हत्या के बाद से दोनों फरार थे। पुलिस ने इस मामले में पति-सलहज समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने अगले 24 घंटे में ही दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

भीरा थाना क्षेत्र के सुजानटांडा गांव में शत्रोहन सिंह का अपनी पत्नी लल्ली देवी से आए दिन झगड़ा होता था। इस बीच शत्रोहन का अपनी साले की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल गया। कुछ दिनों बाद अपनी प्रेमिका को शत्रोहन एक ही घर में लाकर रहने लगा। पत्नी एवं प्रेमिका के बीच रोज झगड़ा होता था। 12 अक्टूबर को उसका शव घर में लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति शत्रोहन समेत छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि लल्ली देवी को पहले खेत में पीट कर मार डाला गया, फिर शव लाकर फंदे में लटका दिया गया। पुलिस ने इस मामले में नामजद पति शत्रोहन एवं उसकी प्रेमिका साले की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed