फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दलित छात्रा ने रेप व अपरण की दर्ज कराई रिपोर्ट

दलित छात्रा ने रेप व अपरण की दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 24 Aug 2017 05:23 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
दलित छात्रा ने रेप व अपरण की दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

निघासन (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के घर रहकर पढ़ रही हाईस्कूल की दलित छात्रा ने अपने गांव के एक युवक सहित तीन अन्य के खिलाफ अगवा करके रेप मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर दलित एक्ट और पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उधर एक गांव के पूर्व प्रधान व भाजपा नेता ने इस मामले में सुलह कराने का अथक प्रयास किया, लेकिन सुलह नहीं हो सकी।
इलाके के एक ग़ांव की किशोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने गांव से करीब बीस किमी दूर अपने नाना के घर रहकर निघासन के एक कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ रही है। करीब सात महीने पहले उसके मूल गांव के एक युवक ने उसकी घर में नहाते वक्त फोटो खींचकर वीडियो बना ली थी। इसके कुछ दिन बाद से युवक ने उसको कॉलेज जाते समय रास्ते में रोककर फोटो और वीडियो दिखाकर संबंध बनाने को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने किशोरी को धमकाया।
विज्ञापन

किशोरी के हर बार मना करने पर गुस्साया युवक मंगलवार रात करीब ग्यारह बजे अपने तीन और साथियों को लेकर उसके नाना के घर में घुस गया। वहां से चारपाई पर सो रही किशोरी को उठा ले गया। उसको बाइक से चारों युवक अख्तर नामक युवक के घर गांव सिगहां खुर्द ले गए। वहां उससे मम्मद नामक युवक ने रेप किया। इसके बाद रात में ही उसको फिर बाइक से वे कहीं और ले जाना चाहते थे। इसी बीच मौका पाकर वह किसी तरह भाग निकली। घर पहुंचकर उसने इसकी सूचना अपने परिवार वालों को दी। इसके बाद गुरुवार को घरवालों के साथ निघासन कोतवाली पहुंचकर किशोरी ने तहरीर दी। पुलिस ने मम्मद के खिलाफ रेप सहित और उसके बाकी साथियों के खिलाफ अश्लील फोटो व वीडियो बनाने, घर में घुसकर अगवा करने और दलित तथा पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की विवेचना सीओ करेंगे। उधर पूर्व प्रधान व भाजपा नेता मामले में सुलह कराने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया करीब एक घंटे तक पीड़ित परिवार से वार्ता की, लेकिन समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed