{"_id":"5bb9f214867a55684e6b554a","slug":"111538912788-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसीन छिड़कर महिला ने लगाई आग मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केरोसीन छिड़कर महिला ने लगाई आग मौत
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरोसिन छिड़कर महिला ने लगाई आग, मौत
पुलिस ने किया घटना की जानकारी से इंकार
निघासन। क्षेत्र के गांव दुर्गापुरवा में एक महिला ने केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला की जिला मुख्यालय से लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
गांव दुर्गापुरवा निवासी तेजीराम ने बताया कि उसका बेटा दीपक करीब एक माह पहले कर्नाटक में मजदूरी करने गया था। दीपक की 25 वर्षीय पत्नी शिवानी घर पर थी। रविवार सुबह शिवानी बिस्तर से उठी और घर का सारा काम काज निपटाया। उसके बाद वह कमरे में चली गई। तेजीराम भी शौच को गए थे। करीब छह बजे कमरे में ही शिवानी ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। शिवानी को कमरे में चिल्लाता हुआ देखकर घर के बाहर बैठी उसकी सास दौड़कर आई और उसने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर घर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी से जिला मुख्यालय रेफर किया गया। वहां पर हालत खराब होने पर उसे जिला मुख्यालय से लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ के शिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तेजीराम ने बताया कि दीपक का विवाह करीब डेढ़ साल पहले सिंगाही निवासी बालकुमार की पुत्री शिवानी से हुई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। शिवानी की मौत की खबर सुनकर उसका पति दीपक कर्नाटक से रवाना हो चुका है। इलाज के दौरान मृतका का पिता बालकुमार भी साथ में थे।