फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एक लाख रूपए की नेपाली क्रीम व पेस्ट बरामद

एक लाख रूपए की नेपाली क्रीम व पेस्ट बरामद

Sat, 22 Sep 2018 11:14 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
एक लाख रूपए की नेपाली क्रीम व पेस्ट बरामद
तस्करी कर लाई जा रही क्रीम और टूथपेस्ट बरामद
विज्ञापन

एसएसबी ने दौड़ाया तो माल छोड़ भागे तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो
पलिया-गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 752/2 के पास भारी मात्रा में तस्करी कर भारत लाई जा रही नेपाली क्रीम और टूथपेस्ट एसएसबी ने बरामद किया है, जबकि तस्कर फरार हो गए। बरामद माल की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है। एसएसबी ने माल को सीज कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।

एसएसबी की कुआं नंबर आठ चौकी के जवानों ने गश्त के दौरान पिलर संख्या 752/2 के पास दो व्यक्तियों को माल सहित जंगल की तरफ जाते हुए देखा। जिनको रुकने को कहा तो वह माल और साइकिलें छोड़कर जंगल में फरार हो गए। पेट्रोलिंग पार्टी ने उनका पीछा किया, लेकिन तस्कर हाथ नहीं लगे। जवानों ने बरामद माल की तलाशी ली तो उसमें से 720 पीस टूथपेस्ट और 2660 पीस क्रीम बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है। बरामद माल को गौरीफंटा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed