{"_id":"5b02d8de4f1c1b894c8b6317","slug":"111526913246-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर कोन में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलेमपुर कोन में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Mon, 21 May 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने फांसी लगाकर जान दी
घर वालों ने आत्महत्या के कारणों पर साथी चुप्पी
पुलिस बोली, पीलिया के कारण डिप्रेशन में थी युवती
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर सटे गांव सलेमपुर निवासी रामकुमार की 20 वर्षीय पुत्री शिवानी ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव घर वालों को सौंप दिया।
गांव सलेमपुर निवासी रामकुमार की पुत्री शिवानी ने सोमवार की सुबह करीब 11 बजे कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में आई चीख पर परिवार के लोग सकते में आ गए। जब तक वह लोग दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे घर में चीखपुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिवार वालों ने शव फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने यूपी 100 पुलिस को युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस और सदर कोतवाली के एसआई सत्यप्रकाश यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। घर वालों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। घर वाले हत्या के कारणों पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। एसआई सत्यप्रकाश यादव का कहना है कि युवती पीलिया से ग्रसित थी। इससे वह करीब दो महीने से डिप्रेशन में थी।