{"_id":"5a269ed94f1c1ba7668b8325","slug":"111512480473-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। निकटवर्ती ग्राम पंचायत लाल्हापुर के गांव हफीजपुर निवासी एक युवक ने मंगलवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार वाले उसे लेकर सीएचसी गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, रास्ते में उसकी मौत हो गई है।
हफीजपुर निवासी भगवती प्रसाद और उनकी पत्नी ने बताया कि उनके इकलौते पुत्र 30 वर्षीय सूर्यकांत कटियार ने मंगलवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। वह घर पर अकेला था। मां बाजार गई थी और भगवती प्रसाद किसी काम में व्यस्त थे। माता पिता का कहना है कि उन्होंने अपने पुत्र का विवाह दो वर्ष पूर्व उन्नाव के शुक्लागंज से किया था। उनकी बहू रिचा फरवरी से अपने मायके में रह रही है। मंगलवार सुबह सूर्यकांत की अपने ससुराल वालों से मोबाइल पर कुछ बात हुई थी, उसके बाद सूर्यकांत ने यह कदम उठाया है। ससुराल पक्ष और उनके बेटे के बीच क्या बात हुई इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। जहरीला पदार्थ खाने के बाद हालत बिगड़ने पर वह लोग उसे लेकर सीएचसी गए जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सूर्यकांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। कोतवाली पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान बेटे की मौत से माता पिता के आंसू थम नहीं रहे हैं।