{"_id":"5a1d9ad04f1c1b96698b5e90","slug":"111511889616-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज/सुंदरवल।
मंगलवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार बिजली मकैनिक 38 वर्षीय जितेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर सुंदरवल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। हादसे से नाराज लोगों ने शव को नहीं उठने दिया और हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर एएसपी, एसडीएम और सीओ निष्ठा उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों को मनाया, तब कहीं जाकर जाम खुला।
थाना फूलबेहड़ के गांव बसैगापुर निवासी रामनरेश का पुत्र जितेंद्र बिजली मकैनिक है। उसकी बसैगापुर में इलेक्ट्रिक शॉप भी है। मंगलवार वह काम के सिलसिले में लखीमपुर शहर गया था। शाम करीब छह बजे गांव लौट रहा था। भीरा हाईवे पर स्थित गोपालापुर के पास गन्ना भरे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर लखीमपुर की ओर भगा ले गया।
हादसा देख लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर में परिवारवाले भी पहुंच गए। शव देख कोहराम मच गया। सूचना पर सुंदरवल चौकी इंचार्ज सुनील सिंह भी पहुंचे। उन्होंने आनन फानन शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, इससे भीड़ नाराज हो गई। ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
जाम की जानकारी मिलने पर एएसपी घनश्याम चौरसिया, एसडीएम सदर नगेंद्र सिंह और सीओ निष्ठा उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। अफसरों ने भीड़ को मनाने का प्रयास किया। कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी मनाने के बाद लोग शांत हुए और जाम खोला। इससे करीब सवा घंटे हाईवे पर जाम लगा रहा।