{"_id":"59b0029c4f1c1bea7f8b45b3","slug":"111504707228-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत दो लोगों ने घर में फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला समेत दो लोगों ने घर में फांसी लगाकर जान दी
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
महिला समेत दो लोगों ने घर में फांसी लगाकर जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले के नीमगांव और धौरहरा क्षेत्र के गांवों में महिला समेत दो लोगों ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नीमगांव के बसारा गांव में 30 वर्षीय युवक ने पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं धौरहरा की 38 वर्षीय महिला के फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल सका है।
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बसारा निवासी 30 वर्षीय अभय प्रताप की शादी सीतापुर के हरगांव थाना के गांव ताहीपुर से हुई थी। चार सितंबर को वह अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल ताहीपुर गया था, जहां से वह मंगलवार को अकेले ही घर लौटा। परिवार वालों के पूछने पर उसने बताया कि ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को विदा नहीं किया है, जिससे परेशान होकर उसने बुधवार को कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिवार वालों को काफी देर से हुई। एसओ संजय सिंह ने बताया कि पिता अशोक कुमार की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी श्रीराम करिगहा की पत्नी 38 वर्षीय रामरानी ने बुधवार की सुबह सात बजे घर के कमरे के कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मृतका के पति ने अपनी ससुराल सेमरी को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों की सहमति से पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।