{"_id":"5ca8de48bdec2214776105fe","slug":"101554570824-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना भीरा के गांव जगनपुरवा में शनिवार को एक विवाहिता संदिग्ध हालत में झुलस गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां उसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद साथ आए लोग मौका देखकर खिसक गए। अस्पताल प्रशासन ने शव मोरचरी में रखवाकर मामले की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी है।
थाना भईरा के गांव जगनपुरवा निवासी हुकुम चंद की पत्नी लीलावती (30) शनिवार की दोपहर संदिग्ध हालात में झुलस गई। ससुराल वाले उसे गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। कुछ देर चले उपचार के बाद विवाहिता की मौत हो गई, जिसके बाद वहां मौजूद परिवार के लोग खिसक लिए। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोरचरी में रखवा दिया है। साथ ही मेमो भेजकर सदर कोतवाली को मामले की जानकारी दी है। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, जिसकी जानकारी थाना भीरा को दे दी गई है।