फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गला दबाकर की गई महिला और बच्ची की हत्या

गला दबाकर की गई महिला और बच्ची की हत्या

Wed, 02 Jan 2019 05:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 02 Jan 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
गला दबाकर की गई महिला और बच्ची की हत्या
लखीमपुर खीरी। थाना मैलानी के मानपुर जंगल में एक महिला और बच्ची के अधजले मिले शवों का मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक जलने से पहले महिला और बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसके बाद हत्यारोें ने उनके शवों को जला दिया था। अधजले मिले दोनों शवों की शिनाख्त बुधवार को भी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मानपुर जंगल में टेढ़वा पिकेट के पास 28 दिसंबर को 30 साल की महिला और करीब सात साल की बच्ची के अधजले शव मिले थे। शवों की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने आसपास के जिलों के थानों को सूचना दी थी और फोटो, हुलिया आदि बताई थी, फिर भी छह दिन बाद भी शवों की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पुलिस ने एक टूटा हुआ बिना सिम का पुश बटन मोबाइल, एक जली हुई घड़ी, तीन गिलास और एक कटोरी बरामद की थी। पास में ही छोटा पर्स भी मिला था। पुलिस को उम्मीद थी कि मौके से बरामद हुए पर्स से पहचान कराने में सफल होगी, पर्स पर छपे बुलंदशहर के पते से शिनाख्त कराने की कोशिश की, तो उसके हाथ मायूसी लगी। कोई सफलता न मिलने पर मंगलवार को पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन


शिनाख्त कराने के प्रयास चल रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने से पहले गला दबाकर हत्या होने की बात कही गई है। मामले की गंभीरता से जांच हो रही है।
- पूनम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed