फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भूमि के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

भूमि के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

Thu, 08 Nov 2018 09:28 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
भूमि के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
मैलानी। श्मशान की भूमि पर कब्जे की आशंका में दो पक्षों में विवाद से तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। भूमि की पैमाइश और हदबंदी के आश्वासन पर उत्तेजित लोग शांत हुए।
विज्ञापन

नगर से सटे सलावतनगर ग्राम पंचायत की पलिया रोड पर आयुर्वेदिक अस्पताल के पास खाली पड़ी भूमि पर श्मशान घाट है। इसकी भूमि पर निर्मल और इकबाल कच्चा मकान बनाकर रह रहे हैं। वहीं पास की एक अन्य जमीन प्लाटनुमा खाली पड़ी है। सुबह उसकी साफ-सफाई और वहां एक ट्रक खड़ा देख मोहल्ले के लोगों को भूमि पर निर्मल और इकबाल द्वारा कब्जे की आशंका हुई। मोहल्ले के लोग पूजनीय चबूतरे की घास की सफाई करने लगे। जिसपर निर्मल इसका विरोध किया, दोनों पक्षों में गाली गलौज होकर मारपीट होने लगी। इसमें निर्मल के सिर में चोट लगी, उसकी पत्नी के भी चोट आई। मोहल्ले के दलित हरनाम का भी सिर फूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हरनाम और निर्मल को मौके से ले आई तो भीड़ थाने पहुंच गई। पुलिस ने सबको समझा-बुझाकर और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर थाने से वापस भेज दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप और सलावतनगर प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार भी थाने पहुंचे। प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार ने बताया कि दो-तीन दिन पहले एक व्यक्ति ने चबूतरे के पास बांस आदि गाड़ दिए थे, जिसे उन्होंने हटवा दिया था। पुलिस ने दोनों ओर से क्रास केस दर्ज किया। उधर, इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हरनाम की तहरीर पर निर्मल और उसकी पत्नी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

 
फौजदार को श्मशान की देखभाल के लिए रखा गया था
मौके पर मौजूद जिम्मेदार लोगों ने बताया कि निर्मल के पिता फौजदार को करीब 15 साल पहले श्मशान की भूमि की देखभाल के लिए रखा गया था, लेकिन पुत्री की हत्या के आरोप में वह जेल में है। तबसे उसका पुत्र निर्मल वहां रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
श्मशान के रूप में प्रयोग हो रही भूमि पर किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। शनिवार को लेखपाल को बुलाकर उसकी पैमाइश कराके हदबंदी करा दी जाएगी।
रमेश कुमार, प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान सलावत नगर
 
स्थिति स्पष्ट होने के बाद बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कराकर नगर पंचायत की ओर से भूमि की बाउंड्री करा दी जाएगी, ताकि कब्जे की संभावनाएं खत्म हो जाएं।
देवेंद्र प्रताप, चेयरमैन प्रतिनिधि, मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed