फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तीन साल से फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार

तीन साल से फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार

Sun, 03 Dec 2017 06:42 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
तीन साल से फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी/ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने शनिवार की रात हुई मुठभेड़ में तीन साल से फरार दो हजार रुपये के एक इनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात वह दरोगा मनोज सिंह, रामकुमार आदि के साथ महेशपुर नयागांव मार्ग की गश्त पर निकले थे। इसी बीच बरसाती नाले की पुलिया के पास एक संदिग्ध बैठा दिखाई दिया। जीप देखते ही उसने पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगा। जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ पर उसने अपना नाम राजू निवासी साहबगंज कोतवाली मोहम्मदी हाल पता मोहल्ला हफीजपुर गोला बताया। रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि राजू के खिलाफ कोतवाली पूरनपुर में लूट के तीन और कोतवाली मोहम्मदी में लूट के दो मामले दर्ज हैं। जिसकी पुलिस तीन साल से तलाश कर रही थी। पीलीभीत और लखीमपुर खीरी के एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था। एसओ ने बताया कि पुलिस उसके एक साथी बिच्छू निवासी फरधान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश राजू का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed