{"_id":"64039d937aa0b8c86603b7f7","slug":"crime-lakhimpur-news-bly5138307152-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ में बाइक सवारों ने युवक से ढाई लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ में बाइक सवारों ने युवक से ढाई लाख लूटे
विज्ञापन
महेवागंज। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के बेलिहान गांव के पास बाइक सवार बदमाश, युवक से तमंचे के बल पर ढाई लाख रुपये लूट कर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध है।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी कासीम अली वर्तमान में महेवागंज में किराये के मकान मे रहता है। कासिम ने सरिया सीमेंट दुकानदार को देने के लिए सहकारी बैंक से ढाई लाख रुपये निकाले थेे और वह रुपये देने जा रहा था। बेलिहान गांव के उत्तर पुलिया के पास पीछे से दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया और ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने डायल 112 और फूलबेहड़ पुलिस को सूचना दी।
मौके पर एडिशनल एसपी, सीओ धौरहरा और इंस्पेक्टर ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर पीड़ित की निशानदेही पर बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नही चल सका। सीओ धौरहरा प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध है। युवक ने पारिवारिक विवाद में कहानी गढ़ी है। जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद