फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man sexual assaulted five year old girl in lakhimpru khiri

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म: रास्ते में रोती-बिलखती मिली मासूम, रिश्ते के चाचा ने की दरिंदगी

Fri, 13 Jan 2023 05:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2023 05:05 PM IST
सार

रिश्ते के चाचा ने पांच साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बुधवार देर शाम को मासूम बच्ची रोती-बिलखती रास्ते में मिली तो घटना का पता चला। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
young man sexual assaulted five year old girl in lakhimpru khiri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। जिसमें एक युवक ने पांच साल की भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में निवासी मासूम पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार की शाम खेतों में गया था। जब वह काम निपटाकर घर लौटा तो उसकी पांच वर्षीय मासूम पुत्री घर पर नहीं मिली। पुत्री की तलाश में छानबीन करने पर पता चला कि आरोपी उसकी मासूम पुत्री को सरसों के खेत में ले गया और गलत काम किया। घटना की सूचना मिलते ही खीरी थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। 
विज्ञापन


बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की के पिता के सगे चाचा का लड़का है। पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक प्रधान खेत पहुंचा तो दरिंदगी का पता चला

भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना रिश्तों को तार-तार करने वाली है। अचानक खेत पहुंचे ग्राम प्रधान की टॉर्च की रोशनी पड़ने पर आरोपी भाग गया। ग्राम प्रधान की मदद से पीड़िता मासूम परिजनों तक पहुंची, जहां पर रो-रोकर उसने अपनी आपबीती बताई। 

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके पिता चार भाई हैं। सबसे बड़े भाई के यहां बिटिया अक्सर खेलने जाती थी। बुधवार को भी वह उन्हीं के घर खेलने गई थी। बताया कि बुधवार शाम जब वह खेत से काम निपटाकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने बताया कि बिटिया काफी देर से घर नहीं लौटी है। 

इस पर वह शाम छह बजे के करीब अपने बड़े ताऊ के घर पर गया, लेकिन बिटिया वहां नहीं मिली। इससे वह चिंतित हो गया और गांव में इधर-उधर खोचबीन चालू कर दी। इस बीच उसे सूचना मिली कि उसके मंझले ताऊ के लड़के ने उसकी बच्ची के साथ हैवानियत की है। 

रास्ते में रोती-बिलखती मिली थी बच्ची 

पिता ने बताया कि जब वह पुत्री को खोज रहा था, इसी बीच ग्राम प्रधान रोती बिलखती पुत्री को लेकर पहुंचे। ग्राम प्रधान ने बताया कि शाम को जब वह अपने घर के बाहर मैदान में निकले तो टॉर्च की रौशनी पड़ने पर सरसों लगे मैदान से एक युवक भागने लगा। 

ग्राम प्रधान ने ध्यान से देखा तो पता चला कि वह युवक पड़ोस का ही रहने वाला था। मौके पर जाने पर पांच साल की मासूम भी निर्वस्त्र मिली। बच्ची ने बताया कि आरोपी उसे ग्राम प्रधान के सरसों लगे मैदान पर लेकर गया और उसका मुंह दबाकर गलत काम किया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी आवारा किस्म का है और पहले भी छेड़छाड़ और रेप के केस में जेल जा चुका है। बताया कि इसीलिये उसके परिवार का आरोपी के पिता के घर पर आना जाना नहीं है। लेकिन, फिर भी उसने रिश्ते में बेटी लगने वाली मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दे दिया। पीड़िता के पिता ने मांग की कि पुलिस आरोपी को जल्द पकड़े और उसे फांसी की सजा दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed