{"_id":"6351a0d4f3493f2fbc4a7c6c","slug":"crime-lakhimpur-news-bly501504580","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा कारोबारी के खिलाफ विस्फोटक एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा कारोबारी के खिलाफ विस्फोटक एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। देवकली रोड पर अवैध रूप से संचालित राजू पटाखा वाले की दुकान से बरामद आतिशबाजी के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। दुकान से बरामद 2885 किलोग्राम आतिशबाजी को राजापुर चौकी क्षेत्र में गड्ढा खोदवाकर डंप करा दिया गया।
दिवाली त्योहार के मद्देनजर सदर कोतवाली पुलिस ने आतिशबाजी की दुकानों का भौतिक सत्यापन करने के दौरान मंगलवार को देवकली रोड पर आतिशबाजी की थोक दुकान का निरीक्षण किया था। आतिशबाज जुबेर अहमद उर्फ राजू निवासी हाथीपुर बक्सा मार्केट से मिले लाइसेंस की वैधता समाप्त हो चुकी थी। करीब एक साल से लाइसेंस का रिन्यूवल नहीं हुआ था। इस पर सीओ सिटी संदीप सिंह ने बिना लाइसेंस के अवैध आतिशबाजी को जब्त कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने दुकान और गोदाम से अवैध आतिशबाजी को जब्त कर लिया। दुकान और गोदाम से कुल 2,885 किलोग्राम (02 टन 08 क्विंटल 85 किलोग्राम) आतिशबाजी बरामद हुई। इस संबंध में संकटा देवी चौकी इंचार्ज लल्ला गोस्वामी ने आरोपी दुकानदार जुबेर अहमद उर्फ राजू के खिलाफ सदर कोतवाली में धारा 5/9बी विस्फोटक अधिनियम 1984 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी दुकानदार फरार बताया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बरामद की गई आतिशबाजी को राजापुर चौकी क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि में गड्ढा खोदवाकर उसमें डंप किया गया है और ऊपर से पानी भी डाला गया है। ताकि आतिशबाजी का उपयोग न किया जा सके। आरोपी दुकानदार जुबेर अहमद उर्फ राजू की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।