{"_id":"63276dbdfea7107e7f32c967","slug":"crime-lakhimpur-news-bly498007259","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर का एक और दरिंदा गिरफ्तार: युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, अश्लील तस्वीरें भेजकर तड़वाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर का एक और दरिंदा गिरफ्तार: युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, अश्लील तस्वीरें भेजकर तड़वाई शादी
Mon, 19 Sep 2022 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:43 AM IST
सार
जब युवती का रिश्ता कहीं तय होता तो वह उससे नंबर लेकर रिश्तेदारों को फोन कर शादी तुड़वा देता था। पुलिस ने मामले में अभियुक्त अजय शुक्ला निवासी अलियापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अभियुक्त अजय शुक्ला को उसके गांव से गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा है। आरोपी युवक पर पीड़िता की शादी तुड़वाने के लिए रिश्तेदारों को धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि कुछ महीने पूर्व उसकी बहन बाहर गई थी। गांव के ही अजय शुक्ला उर्फ पिंकू ने दबोच लिया और अश्लील फोटो खींच लिए और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का भी वीडियो बना लिया। इसके बाद धमकाया कि किसी को जानकारी दी तो वायरल कर देगा। आरोपी वीडियो के सहारे युवती को ब्लैकमेल करने लगा। जब युवती का रिश्ता कहीं तय होता तो वह उससे नंबर लेकर रिश्तेदारों को फोन कर शादी तुड़वा देता था। एक रिश्तेदार के फोन पर अश्लील फोटो भी भेज दी। परेशान होकर युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
युवती के भाई ने बताया कि आरोपी का भाई भी नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहा है। पुलिस ने मामले में अभियुक्त अजय शुक्ला निवासी अलियापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार को उसे गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अभियुक्त अजय शुक्ला को उसके गांव से गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है।
विज्ञापन