फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पेड़ से लटकता मिला शव

Tue, 30 Aug 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
मझगईं के मृतक तौले। - फोटो : LAKHIMPUR
मझगईं। इलाके के मलंगा गांव निवासी 55 वर्षीय तौले का सोमवार को आम के पेड़ से रस्सी से लटकता शव मिला। गांव के व्यक्ति ने शव लटकता देख परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मलंगा गांव निवासी तौले सोमवार की सुबह आठ बजे खेत के लिए निकला था। दस बजे गांव के दाताराम ने पेड़ से शव लटकता देखा और परिजनों को बताया। तौले की दो पत्नियां सरस्वती देवी व द्रोपदी हैं। इसमें दूसरी पत्नी सरस्वती देवी से रविवार की सुबह दुकान के किराए को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसपर महिला ने 112 पुलिस को भी बुलाया था, जिसने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था। पहली पत्नी द्रोपदी ने बताया कि उनके पति पर भूमि विकास बैंक पलिया का लगभग सात लाख, बिजली का ढाई लाख, सोसायटी का करीब डेढ़ लाख का कर्जा था।
विज्ञापन

बैंक वाले एक महीने पहले आए थे और नीलामी नोटिस जारी किया था, जिससे वह काफी परेशान रहते थे। उधर पति की मौत की खबर सुनकर दूसरी पत्नी सरस्वती बच्चों के साथ घर से लापता हो गई। पुलिस ने बताया कि चार दिन पहले सरस्वती ने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन उसके बाद से कोई तहरीर नहीं मिली। मृतक की मौत के बाद भी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला दो दिन से लापता युवक का शव
निघासन। सिंगाही थानाक्षेत्र के गांव सिंगहा खुर्द में दो दिन से लापता 21 वर्षीय मुनेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक की मां पुष्पा ने बताया कि उनका बेटा मुनेश शुक्रवार को घर से बिना बताए चला गया था। शाम तक जब वह घर वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोमवार को उसका शव गांव के दक्षिण उसके ही गन्ने के खेत में लगे आम के पेड़ से लटकता मिला। खेत में चारा लेने गए लोगों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर मृतक की मां ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है। संवाद
मजदूर की मौत के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खमरिया/धौरहरा। गुलरिया गांव में रविवार को एक पेड़ से मजदूर का शव लटकता मिलने के बाद मृतक की पत्नी शमा ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट ईसानगर कोतवाली में दर्ज कराई है।

रविवार को गुलरिया निवासी रियाज पुत्र निसार का शव एक पेड़ से लटकता मिला था। मृतक की पत्नी ने कोतवाली ईसानगर में कालू सिंह पुत्र ज्ञानी सिंह, काकू सिंह पुत्र कालू सिंह निवासी खमरिया और कमलू पासी निवासी रसूलपुर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे रियाज को यह लोग चार पहिया गाड़ी में बिठाकर घर से ले गए थे। जब वह रियाज को गाड़ी में लेकर जा रहे थे तो कह रहे थे हम इनको जान से मार देंगे। काफी देर वापस न आने पर तलाश करना शुरू किया लेकिन कहीं पता ना चल सका। रविवार को सुबह 6:00 बजे कल्लू सिंह के खेत में पेड़ से रस्सी से लटकता रियाज का शव मिला। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed