फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

खुलासा : रोडवेज बस में लूट नहीं बल्कि मारपीट हुई थी

Sun, 17 Jul 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। थाना पसगवां क्षेत्र में मछेछा नहर पुल के पास 12 जुलाई की रात हरिद्वार से रुपैडिया जा रही सीतापुर डिपो की बस के परिचालक से लूट के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक यह मारपीट की घटना थी। चालक-परिचालक ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी। परिचालक के घर की छत से उसका बैग बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बस चालक-परिचालक समेत मारपीट करने वाले सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी संजीव सुमन ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस और ह्यूमेन इंटेलिजेंस की मदद से पता चला कि रोडवेज बस के चालक रामनिवास मिश्रा निवासी आनंदनगर थाना कोतवाली देहात और परिचालक अनुज कुमार पांडेय निवासी मोहल्ला बिजवार कोतवाली देहात सीतापुर के साथ जनपद शाहजहांपुर के बस स्टैंड पर मोहम्मदी के पूर्वी लखपेड़ा निवासी कुलदीप का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद कुलदीप ने अपने अन्य साथियों की मदद से बस को जनपद खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र में घेर लिया गया। कुलदीप ने साथियों की मदद से बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की और बस में तोड़फोड़ की। बस के चालक-परिचालक ने विवाद व मारपीट की घटना को छिपाकर पुलिस को लूट की सूचना दी।
विज्ञापन

आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षणकर थाना प्रभारी समेत दस पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने जांच की तो परिचालक के घर की छत पर पानी की टंकी के पास छुपाकर रखा गया बैग बरामद कर लिया, जबकि रिपोर्ट के मुताबिक यह बैग लूटा जा चुका था। इसमें 38,000 रुपये, टिकट गड्डी और चार वे-बिल मशीन थीं। इसके बाद पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मारपीट व तोड़फोड़ करने के सातों अभियुक्तों को को गिरफ्तार किया गया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसआई राहुल सिंह, स्वाट प्रभारी शिव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जय प्रकाश पटेल, कांस्टेबल रामनरेश, जगमोहन, श्रीओम, देवेंद्र सिंह, अजीत सिंह, योगेश तोमर, सिकन्दर चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार अभियुक्तों में कुलदीप निवासी पूर्वी लखपेड़ा थाना मोहम्मदी, आयुष भदौरिया निवासी पूर्वी लखपेड़ा, शीपू सिंह निवासी भुड़हरा थाना मोहम्मदी, अमित निवासी बाल्मीकि बस्ती थाना मोहम्मदी, सत्यम श्रीवास्तव निवासी बाजारगंज, आशू निवासी नई बस्ती थाना मोहम्मदी, कृष्णा वाल्मीकि निवासी बाल्मीकि बस्ती मोहम्मदी शामिल हैं। जबकि बस के चालक रामनिवास मिश्रा निवासी सीतापुर व परिचालक अनुज कुमार पांडे निवासी सीतापुर के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed