फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छोटे सिंह की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं

Thu, 26 Aug 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के मियांपुर गांव निवासी छोटे सिंह की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित किया गया है। उधर रिपोर्ट न लिखे जाने से नाराज परिवारीजनों ने तीन घंटे तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया। बाद में कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर मृतक की अंत्येष्टि की।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी मोहम्मदपुर ताजपुर के ग्राम पंचायत कसराबल के मजरा मियांपुर निवासी छोटे सिंह (35) पुत्र कालीचरन दवा लेने के लिए बाइक से निकला था। बाद में कसरावल के रास्ते पर उसका शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने छोटे सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाली निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि विसरा सुरक्षित कर लिया गया है जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उधर रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर मृतक के परिजन ने अंत्येष्टि करने से इनकार कर दिया। बाद में कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी सीमा देवी से एक आरोपी के खिलाफ तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब परिवार वालों ने मृतक छोटे लाल की अंत्येष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed