फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

फर्ती मतदान के आरोप में भिड़ंत, पुलिस ने भांजी लाठियां, चार घायल

Wed, 21 Apr 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
सिंगाही। बंगलहा तकिया गांव में फर्जी मतदान के आरोप में देर रात दो गुटों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि सोमवार रात 11 बजे तक मतदान हुआ। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मौजूद भीड़ को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बंगलहा तकिया प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 172 पर 806 मतदाता थे। वहां पर सुबह से ही वोट डालने वालों की लंबी लाइन लगी हुई थी। मतदान कर्मियों ने बताया कि छह बजे तक 165 वोट पड़ना शेष रह गया था। उसके बाद वहां मौजूद लोगों को टोकन देकर गेट बंद करा दिया गया। आरोप है कि धीमी गति से काम होने के कारण देर रात तक भीड़ लगी रही। इसी बीच एक गुट के लोगों ने मतदान केंद्र के बाहर फर्जी वोट डालने की बात कहते हुए वहां पर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एक पक्ष के जलील, करिया, अली अहमद और दूसरे पक्ष के उत्तम, लवकुश समेत पांच लोग घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी, सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया। दोनों गुटों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, एक पक्ष के ग्राम रोजगार सेवक याकूब ने भी पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप ने बताया कि मतदान केंद्र के बाहर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले को संभाल लिया था। दोनों पक्षों का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सवा 10 बजे मतदान कर्मी ब्लॉक आ गए थे। पौने 11 बजे मतदान हुआ था। मारपीट के दौरान दोनों समर्थकों के खिलाफ क्रास रिपोर्ट लिखी गई है
-ओपी गुप्ता, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed