फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

लोकतंत्र सेनानी के घर से नकदी-जेवर चोरी

Tue, 15 Dec 2020 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime
crime
ओयल। पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र में चोरी-लूट की घटनाओं का सिलसिला जारी है, जिससे लोग दहशत में हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज न कर आंकड़ों में खेल कर रही है। सोमवार की रात चोरों ने कस्बा निवासी एक लोकतंत्र सेनानी के घर पर धावा बोल दिया। चोर नकदी-जेवर समेत करीब एक लाख का सामान बटोर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कह रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला जगतिया निवासी लोकतंत्र सेनानी धनीराम उर्फ लड्डू नेता के पुत्र लकी ने बताया कि उनका मकान मुख्य चौराहा के पास है। वह परिवार समेत घर में सो रहा था। रात में चोर दरवाजे की कुंडी खोलकर घर के अंदर घुस आए। कमरे में रखीं दो सेफ का लॉकर तोड़ दिया और सामान खंगालने लगे। रात करीब ढाई बजे आहट होने पर पत्नी सुनीता की आंख खुल गई। पत्नी के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। उन्होंने बताया कि चोर दो तिजोरियों को तोड़कर उनमें रखी 18,000 रुपये की नकदी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी झाला, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल व कमर बिछुवा गायब था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। चौकी प्रभारी दिलीप प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है। मौका मुआयना किया गया है। जांच की जा रही है, जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

---------------
चोरी-लूट की प्रमुख घटनाएं, रिपोर्ट दर्ज नहीं
- 15 सितंबर 20 : ग्राम डिम्हौरा निवासी संतोष कुमार वर्मा, रामखेलावन जायसवाल के घरों से दो लाख की चोरी।
- 05 अक्तूबर 20 : गांव रायपुर के तीन घरों पर बदमाशों ने धावा बोला। परिवार वालों को बंधक बनाकर पिटाई की, लाखों रुपये का सामान लूट ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 11 अक्तूबर 20 : बेहजम चौराहा पर देशी शराब की दुकान से 11 शराब की पेटी व 17 हजार की नकदी चोरी।
- 07 नवंबर 20 : गांव बरतेर निवासी होमगार्ड शिवम दूबे के घर से एक लाख की चोरी, रिपोर्ट दर्ज नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed