फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

रजित हत्याकांड: एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Nov 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
crime
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में हुए रजित यादव हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित ग्रामीणों की जानकारी पर एसओ सुनीत कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की रात रंजिश के चलते जनकपुर के रंजीत कुमार, अनिल कुमार, सुदेश कुमार, अरुण कुमार ने गांव निवासी रजित कुमार (20) की अपने घर बुलाकर पीट दिया था। हालत गंभीर होेने पर परिजन उसे उपचार के लिए लखनऊ ले गए। लखनऊ से वापस आने के बाद परिजन मंगलवार को ऑपरेशन के लिए उसे बरेली ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अनुज कुमार ने चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ ने बताया कि मंगलवार रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर उनके द्वारा बताए गए ठिकानों पर दबिश दे रही है। बताया कि पकड़े गए आरोपी का चालान गुरुवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

---------------------
विधायक ने गांव पहुंचकर परिजन को दी सांत्वना
ममरी। घटना की सूचना पर गांव पहुंचे विधायक रोमी साहनी ने मृतक के परिवार वालों से मिलकर उन्हें सांत्वना देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। साथ ही रजित कुमार की मां रामकली यादव को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed