फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सलेमपुर में अंधाधुंध फायरिंग का मामला: नामजद पकड़ में आए न अज्ञात हमलावरों की हो सकी पहचान

Sat, 21 Nov 2020 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन में अंधाधुंध हुई फायरिंग के मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि चार नामजद और दो अज्ञात आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों को अब तक न तो गिरफ्तार कर सकी है। न ही अज्ञात लोगों की पहचान हो सकी है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन निवासी अरुण कुमार मिश्रा के घर पर 17 नवंबर को बाइक सवार हमलावरों ने धावा बोला था। अंधाधुंध कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। गोलियां गृहस्वामी के घर की दीवारों में जा धंसी थीं। पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर मोहल्ला बहादुरनगर निवासी अंकुर शुक्ला, शिवम वर्मा, अभिलाष उर्फ विनय सहित पांच लोगों के नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अभिलाष उर्फ विनय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन अन्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस घटना में प्रयुक्त तमंचे भी अभी बरामद नहीं कर सकी है। न ही अज्ञात हमलावरों की पहचान कर पाई है। इधर लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह ने भी घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश भी एसपी को दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिशें जारी हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed